News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, डिलीवरी के लिए बनाया जा रहा था हथियार, पुलिस ने एक को दबोचा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौना गांव में चल‌ रहे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा कि सजौर थाना क्षेत्र के दौना गांव में विगत कई वर्षों से एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री मोहम्मद एकराम द्वारा अपने घर‌ में चलाया जा रहा था। वहां भारी संख्या में अवैध हथियार का निर्माण हो रहा था, जिसे वरीय पुलिस के निर्देश पर सजौर थाना एवं बज्रा टीम की संयुक्त टीम द्वारा मोहम्मद एकराम के घर पर छापेमारी की गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस घापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित समान, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस सहित काफी संख्या हथियार बनाने का कई उपकरण बरामद किये गए हैं। इसके साथ ही चलाये जा रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मोहम्मद एकराम को भी मौके पर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बावत विधि व्यवस्था डीएसपी डाॕक्टर गौरव कुमार ने सजौर थाना में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि सजौर थाना क्षेत्र के दौना गांव में मोहम्मद एकराम द्वारा अपने घर‌ में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम चल रहा था, जिसे रंगे हाथों पुलिसकर्मियों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

इस दौरान काफी संख्या में अर्धनिर्मित समान और भारी संख्या में हथियार बनाने का कई उपकरण भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही दौना गांव से मोहम्मद एकराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही हथियार बनाने वाले अन्य सहयोगीयों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायगा। सजोर थाना क्षेत्र के दौना गांव के निवासी मो० एकराम के घर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन होने के बाद गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका जताया जा रहा है कि मिनी गन फैक्ट्री का तार मुंगेर जिले के अवैध हथियार बनाने वाले मैकेनिक से हो सकता है। पिछले दिनों नवगछिया इलाके में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन होने के बाद मुंगेर जिले के बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, सजोर थाना पुलिस गिरफ्तार संचालक से पूछताछ कर रही है.जल्द ही इस मामले में और बड़ा खुलासा हो सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.