सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत: ऑटो ने कार को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी चला रहे पुलिस जवान अमित कुमार तिवारी की मृत्यु

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर के असरगंज में हुई सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। संग्रामपुर थाना में कार्यरत पुलिस जवान अमित कुमार तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह अहले सुबह संग्रामपुर से सुल्तानगंज की तरफ जा रहे था। तभी असरगंज थाना क्षेत्र के कमराय गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में जवान की मृत्यु हो गई।

बता दें की संग्रामपुर-असरगंज मुख्य मार्ग पर कामराय गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ऑटो ने पुलिस जवान के चार चक्का वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी।  जिससे पुलिस जवान की मौत हो गई है। पुलिस जवान अपनी गाड़ी खुद चला रहे थे। वहीं  ऑटो की जबरदस्त टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिसके बाद तुरंत उनकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हो गए हैं, जिनको इलाज के लिये भागलपुर रेफर किया गया है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article