News PR Live
आवाज जनता की

चैनपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में सात शराबियों को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने शराब के नशे में सात नशेड़ियों को थाना क्षेत्र के खरिगांवा चौक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी नशेड़ियों का ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराया गया। जांच कराये जाने के बाद सभी दसों शराब के नशे में पाये गये। जिसके बाद सभी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई हेतू न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

शराब के नशे में पकड़े गये लोगों में चैनपुर के साहेबाहें गांव निवासी जमुना बिंद, अमाव गांव निवासीर प्रमोद गोंड एवं सुदामा बिंद, कैमूर जिलेे के भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी मोनू कुमार, श्रवण कुमार शामिल है। इकसे अलावे चांद थाना क्षेत्र के लोहदन गांव निवासी सतेंद्र बिंद और छपरा जिले के सोनपुर निवासी कामाख्या सिंह का बेटा परमजीत सिंह शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.