नदी में छुपाकर रखे गए थे अवैध शराब,पुलिस ने किया बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले के बोधगया मे सुबह पुलिस ने नदी में शराब माफियाओं के द्वारा छुपा कर रखे गये अवैध शराब को बरामद किया है। यह देख पुलिस भी चौंक गई। मामला मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कोशिला गांव के समीप स्थित नदी का है।

इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस कोशिला गांव के समीप स्थित नदी के किनारे नदी में छानबीन कर रही थी। पानी में घुसकर जांच करते देख लोग हैरान हो रहे थे। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में क्या तलाश कर रही है। नदी में पुलिस बल को देख, आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग कुछ और समझते, तब तक पुलिस नदी से एक-एक कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने लगी। लोगों की नजर जब बरामद शराब पर पड़ी तो सभी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस शराब को जब्त कर अपने साथ थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article