News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस ने आरोपियों के बदले पीड़िता के भाईयों को ही हाजत में किया बंद! जाने मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

बेगूसराय में पुलिस पर आरोपी को बचाते हुए पीड़िता के भाई को ही हाजत में बंद करने का मामला सामने आया है। वहीं इससे नाराज कमजोर वर्ग स्वयंसेवी संघ के लोगों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि लाखों ओपी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की एक लड़की के साथ पहले छेड़खानी और उसके बाद रेप का प्रयास किया गया। जिसको लेकर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं लोगों ने कहा कि गुरूवार की देर शाम फिर से आरोपी के द्वारा पीड़िता से छेड़खानी की गई और पीड़िता के तीन भाइयों के साथ मारपीट की गई। जब पीड़िता के भाई लाखो थाने में मामला दर्ज करने पहुंचे तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बदले तीनों भाइयों को ही हाजत में बंद कर दिया।

इस दौरान प्रदर्शन के माध्यम से पीड़िता के तीनों भाइयों को सकुशल रिहाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महादलित परिवार की लड़की के साथ दबंग के द्वारा बार-बार घटना को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने के बदले पीड़ित परिवार को ही हाजत में बंद कर प्रताड़ित कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.