औरंगाबाद में पुलिस टीम पर हमला, हत्या मामले में गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस, घायल दारोगा पटना रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हत्या मामले में दो अभियुक्तों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में दाउदनगर के अरविंद अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे पटना रेफर कर दिया गया। मामला दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर पीड़ी पर का है।

बताया जा रहा है कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा स्थित बालू घाट संख्या 24 पर बीते 21 जनवरी को हुए हत्या मामले में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ भी लिया था लेकिन ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दोनों को छुड़ा लिया। पुलिस मामले में धरपकड़ के लिए छापमारी कर रही है।

 

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article