बिहार में टला बड़ा पुल हादसा: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 1710 करोड़ की लागत से बना निर्माणाधीन पुल, ब्रिज का कई सेगमेंट गिरा नीचे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुल्तानगंज में दो जिलों को जोड़ने वाली सुलतानगंज से अगुवानी के बीच बन रहे गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज पाया संख्या 5 से 4 और 6 को कनेक्ट करने के लिए बनाए गए सेगमेंट ध्वस्त होकर आज सुबह नीचे गिर गया। जिसमें करोड़ों रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

बता दें कि पुल का निर्माण 2014 में शुरू हुआ वही 2019 में इसका काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था। पुल निर्माण का काम एसके सिंगला कंपनी कर रही है। पुल की कुल लागत 1710 करोड़ रूपए है।  इससे पहले कोसी नदी पर बन रहे पुल निर्माण के दौरान 4 साल पहले इसी कंपनी के द्वारा जब काम किया जा रहा था। तब भी इसी प्रकार से स्लैब गिरा था। वहीं यहां भी घटना हो गई है।

जिलाधिकारी ने फोन पर बताया कि पटना से पुल निर्माण के एमडी जांच के लिए आ रहे। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। जिस तरह की दुर्घटना हुई कहा जा सकता है कि अगर दुर्घटना दिन के समय हुई होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। वही देखने वाली बात है कि सरकार जांच के बाद किस प्रकार की कार्रवाई करती है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article