बिहार में 28 हजार करोड़ के थर्मल पावर प्रोजेक्ट की तैयारी, अडानी समेत चार बड़ी कंपनियां दौड़ में

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: बिहार में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। राज्य सरकार ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में लगभग 28 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पावर प्लांट पूरी तरह से निजी निवेश से तैयार किया जाएगा और राज्य में निजी क्षेत्र द्वारा किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा प्रोजेक्ट होगा।

कौन-कौन सी कंपनियां दौड़ में?

इस परियोजना के लिए देश की चार बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है:

  • अडानी पावर
  • जेएसडब्ल्यू एनर्जी
  • टॉरेंट पावर
  • ललित पावर (बजाज समूह)

ऊर्जा विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, और जल्द ही इसमें से किसी एक कंपनी का चयन कर कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

टेंडर प्रक्रिया का टाइमलाइन

  • 2 जुलाई: बिड दस्तावेज खरीदने की अंतिम तारीख
  • 11 जुलाई: तकनीकी बिड खोली जाएगी
  • 16 जुलाई: वित्तीय बिड खोली जाएगी
  • 30 दिनों के भीतर: चयनित कंपनी को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) जारी कर दिया जाएगा

बता दें कि 17 जून को निविदा जारी की गई थी, और ई-बिडिंग के जरिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 जून रखी गई थी।

क्यों खास है यह प्रोजेक्ट?

  • पूरी तरह निजी निवेश से विकसित होने वाला राज्य का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
  • बिजली उत्पादन क्षमता में भारी इजाफा
  • स्थानीय रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
  • बिहार को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इस पहल से बिहार में औद्योगिक माहौल को मजबूती मिलेगी और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article