Photos: राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह, राष्ट्रपति ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से कई हस्तियों को नवाजा, जानिए किसे मिला सम्मान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले रहे।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल कुल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। पिछले साल कोविड के कारण पद्म पुरास्कार नहीं दिया गया था इसलिए इस साल दोनो साल के पद्म पुरस्कार से 119 हस्तियों को सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति ने अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2021 के पद्म पुरस्कार पानेवाले प्रमुख हस्ती में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तरुण गोगोई (मरणोपरांत), राम विलास पासवान (मरणोपरांत) और सुमित्रा महाजन जैसे नाम शामिल हैं।

बता दें कि भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण और पद्म भूषण दूसरे और तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान हैं। यह पुरस्कार विभाग कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाता है।

Share This Article