आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन

Sanjeev Shrivastava


चंदन पांडेय, गिरिडीह
गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत पर गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर किया गया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

कार्यक्रम में जमुआ विधायक केदार हाजरा, गांडेय के निवर्तमान विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिला महामंत्री देवराज, भाजपा नेता चुन्नूकांत समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। आयोजन में कोरोना वारियर्स मीडिया में कार्यरत लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article