प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने जताया शोक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का आज निधन हो गया। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने शोक जताते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को 84 साल की आयु में निधन हो गया है।

उनका जाना शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रख्यात संगीतवादक का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया। वह पिछले 6 महीनों से किडनी संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे, लगातार उनका इलाज जारी था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

अमिताभ मट्टू ने इस खबर की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महानतम दिग्गजों में से एक पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है। ऊं शांति ! उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है , हालांकि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

Share This Article