News PR Live
आवाज जनता की

PUBG लवर नाबालिग ने की खुदकुशी, लोगों में चर्चा…वकील लड़की ने शादी से किया इंकार तो लगा ली फांसी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर अन्तर्गत सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो में एक युवक ने देर रात बिजली के तार से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत युवक का नाम रौशन कुमार है। जिसकी उम्र 17 साल है। वहीं मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई जिद्दी प्रवृत्ति का था। पब जी गेम का दिवाना था। मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण इसने आत्महत्या कर ली।

उसने यह भी कहा कि घर में युवक अकेला रहता था हम और पिताजी अखबार बेचने घर से बाहर थे। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह लड़का एक वकील लड़की के प्यार में पागल था और यह उससे शादी करना चाहता था। लड़की के शादी से इनकार करने के कारण लड़का डिप्रेशन में आ गया और अत्यधिक समय से डिप्रेशन में होने के कारण उसने ये कदम उठाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह लड़का अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग में था। इनके भाई की साली के परिवार से विवाह के लिए इंकार कर दिया गया। जिसके कारण यह लड़का उस लड़की के लिए दिलो जान से प्यार करने की कसमें खाता रहा। शादी करने की चाहत में एक बार घर से भागा भी और सफल ना होने पर इसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जांच का विषय है कि वास्तविकता क्या है। किस कारण से लड़के ने आत्महत्या की। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही। अब जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.