पूर्णिया में है सबसे महंगे किस्म का आम का पेड़, CCTV से चौबीसों घंटे होती है निगरानी, लोग भी रखते हैं नजर

Patna Desk

सबसे महंगे आम का पेड़ : पूर्णिया में दुनिया के सबसे महंगे किस्म का आम का पेड़ है। इस पेड़ के फल की निगरानी चौबीसों घंटे की जाती है। आम के एक पेड़ की सुरक्षा के लिए CCTV लगाये गये हैं। साथ ही कई लोग भी इसकी निगरानी करते है। दरअसल ये तइयो नो तमांगो आम है, जो जापान के मियाजाकी प्रांत में मिलती है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया में इस नस्ल का इकलौता आम का 25 साल पुराना पेड़ है।

पूर्व विधायक के घर में है पेड़ : जानकारी के अनुसार ये पेड़ पूर्व विधायक कॉमरेड अजित सरकार के घर में है। अजित सरकार के दामाद विकास ने बताया कि किसी ने ये पेड़ उनकी बेटी को गिफ्ट किया था। और उसने इसकी सुंदरता की वजह से रख लिया था। जब इस आम के बारे में पता चला तो इसकी निगरानी में सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये। साथ ही निगहबानी के लिये लोगों को भी लगा दिया गया है।

Share This Article