पूर्णिया : खाद एवं उर्वरक की कमी से संकट में किसान, नहीं कर पा रहे मक्के की बुआई, डीएपी के लिये भटकना पड़ रहा

Patna Desk

पूर्णिया : रबी में बिहार में मक्का की बुआई चरम पर है। कैश क्रॉप कहे जाने वाले मक्का के फसल इस बार डीएपी के अनउपलब्धता के कारण बर्बादी के कगार पर है। इसबार डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण लग गया है। बिहार राज्य खुदरा उर्बरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने डीएपी की अनउपलब्धता को देखते हुए बिहार सरकार, केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में डीएपी उपलब्ध नही कराया गया तो पूर्णियाँ प्रमंडल सहित बिहार के मक्का किसान बर्बाद हो जाएंगे। सभी जगह मक्का और गेंहू की बुआई का समय हो गया है। मगर डीएपी किसी बाजार में नही है। रोजाना किसान डीएपी के लिए भटक रहे है, मगर खाली हाथ वापस आ रहे है। श्री कुशवाहा ने भारत सरकार के कृषि मंत्री, बिहार के ख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से ससमय DAPउचित मात्रा में उपलब्ध कराने की माँग की है ।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट…

Share This Article