पटना: पुर्व सांसद आर के सिन्हा और बीजेपी युवा नेता ऋतुराज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण, दी राज्यवासियों को छठ की बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। जिसे लेकर बिहार में हर तरफ तैयारियां जोरों शोरों पर है। वहीं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना में आज जरूरतमन्दों के बीच कई जगह पूजन सामग्री का वितरण हो रहा है। बता दें कि पुर्व सांसद आर के सिन्हा और बीजेपी युवा नेता ऋतुराज सिन्हा ने सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

इसके साथ ही आर के सिन्हा और बीजेपी युवा नेता ऋतुराज सिन्हा ने देशवासियों और सम्स्त बिहारवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में छठ पर्व बहुत ही आस्था के साथ मनाई जाती है। इसे लेकर लोगों के बीच बहुत उत्साह होता है। इसलिए आज सभी छठ व्रतियों  के बीच वह पूजन सामग्री का वितरण कर रहे।

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Share This Article