मैथिली कवि एवं गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मैथिली साहित्य में अभिनव विद्यापति के नाम से ते प्रख्यात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैथिली कवि एवं गीतकार रवींद्र नाथ ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रवींद्र नाथ ठाकुर अपने मंचीय गायन के लिए मैथिलीभाषियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

वे मूल रुप से पूर्णिया जिले के धमदाहा के रहने वाले थे। प्रथम मैथिली फिल्म ममता गायब गीत के भी गीतकार रहे रवींद्र नाथ ठाकुर को प्रसिद्ध साहित्यकार बाबा नागार्जुन ने अभिनव विद्यापति का उपनाम दिया था और इस उपनाम से भी वे जाने जाते थे। उन्होंने मैथिली में अनेक पुस्तकों की रचना की। उनके निधन  से साहित्य विशेषकर मैथिली साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।

Share This Article