मालदा डिवीजन में “स्वच्छता ही संस्कार” के साथ रेल चौपाल का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपूर धरहरा और सबौर स्टेशन पर केंद्र सरकार के विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत “स्वच्छता ही संस्कार” विषय पर रेल चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक, रेलवे कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने यात्रियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया इस चौपाल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान, यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नए सुझाव दिए, जिससे संवाद का एक सकारात्मक माहौल बना।

यात्रियों ने सुझाव दिया कि स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सफाई कार्य और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं मालदा डिवीजन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किया जाएगा, ताकि स्वच्छता को एक सांस्कृतिक मूल्य के रूप में विकसित किया जा सके। सभी कर्मचारियों और यात्रियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें।इसके साथ ही सुलतानगंज, बांका और कहलगाँव स्टेशनों पर भी सफाई का कार्य जारी है। रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे यात्रियों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित करें। रेलवे का लक्ष्य है कि हर यात्री एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में यात्रा करे, और सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article