राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA का पांचों सीटों पर कब्जा

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही महागठबंधन को विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है।

राज्यसभा की इन सीटों के लिए एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया था। मतदान के बाद सभी उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए।

विधानसभा में हुए मतदान के दौरान एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं महागठबंधन की ओर से केवल 37 विधायकों ने ही मतदान में हिस्सा लिया।

महागठबंधन के चार विधायक मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे। इनमें कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोहर प्रसाद सिंह के साथ-साथ राजद के विधायक फैसल रहमान शामिल हैं। इन विधायकों के मतदान में शामिल नहीं होने से महागठबंधन की स्थिति कमजोर होती नजर आई।

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही बिहार की राजनीति में एनडीए की मजबूत पकड़ एक बार फिर दिखाई दी है।

Share This Article