राम कृपाल यादव ने संभाला सहकारिता विभाग का पदभार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 08 मई। बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री बनाए जाने के बाद श्री राम कृपाल यादव ने गुरुवार को सहकारिता विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। विभाग पहुंचने पर सहकारिता विभाग के सचिव श्री धमेन्द्र सिंह, निबंधक सहयोग समितियाँ श्री रजनीश कुमार सिंह, अपर सचिव श्री अभय कुमार सिंह, वेजफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन तथा बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री राम कृपाल यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रारंभिक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की प्राथमिकताओं, योजनाओं और भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का भी प्रभावी माध्यम है। सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाकर गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं और किसानों, महिलाओं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के माध्यम से सहकारी समितियों का निबंधन, उनके संचालन की निगरानी, सहकारी बैंकों के जरिए कृषि एवं गैर-कृषि ऋण उपलब्ध कराना तथा खाद्यान्न अधिप्राप्ति के माध्यम से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

राम कृपाल यादव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सहकारी संस्थाओं के जरिए किसानों और ग्रामीण उत्पादकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभाग की भावी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि पैक्सों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बहुआयामी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि इनपुट, भंडारण, खाद्य प्रसंस्करण, विपणन और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को पैक्सों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना है। मंत्री ने कहा कि पैक्स सहकारिता व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए विशेष पहल की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article