23 जून से चलेगी रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन, 26 से रांची-आरा साप्ताहिक स्पेशल, जानिये टाइम टेबल

Patna Desk

रांची-सासाराम-रांची यात्रियों के लिये खुशखबरी : रांची से सासाराम और सासाराम से रांची जानेवाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है। रांची-सासाराम-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। कोरोना काल में ये ट्रेनें बंद थी, अब 23जून से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। ट्रेन संख्या 08635 रांची-सासाराम स्पेशल ट्रेन 23 जून से चलनी शुरू हो जाएगी। रविवार से शुक्रवार तक रांची से चलेगी।

ये है टाइम टेबल : रांची से यह ट्रेन शाम 5 बजे खुलेगी और सासाराम रात के एक बजे पहुंचेगी। ट्रेन लोहरदगा से शाम 6 बजकर 05 मिनट पर टोरी से 7 बजकर 12 मिनट पर डालटनगंज से 8 बजकर 41 मिनट पर गढ़वा रोड से रात 10 बजकर 07 मिनट पर और डेहरी ऑनसोन से रात 11 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08636 सासाराम-रांची स्पेशल ट्रेन 24 जून से सप्ताह में 6 दिन यानी सोमवार से शनिवार तक सासाराम से चलेगी। वहां से ट्रेन सुबह 3.40 बजे खुलेगी और रांची सुबह 10 बजकर 15 मिनट में पहुंचेगी।

26 जून से रांची-आरा साप्ताहिक स्पेशल : वहीं रांची-आरा-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी 26 जून से चलाने का निर्णय लिया है। रांची-आरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को रांची से चलेगी। रात 9 बजकर 5 मिनट पर यह ट्रेन खुलेगी और आरा सुबह 7 बजकर 55 मिनट में पहुंचेगी।

Share This Article