रंगदारी वसूलते रंगे हाथ पकड़ाया रंगबाज सिपाही, पहले भी जा चुका है जेल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार सिपाही का नाम चिंटू कुमार बताया जा रहा है। वही जानकारी मिल रही है कि यह पहले भी रंगदारी वसूलने के मामले में जेल जा चुका है। फ़िलहाल इसकी तैनाती कैमूर पुलिस बल में है।

आपको बता दूँ कि मामला पटनासिटी इलाके का है जहां चौक थाना पुलिस ने गेसिंग सेंटर से रंगदारी वसूलते रंगे हाथ सिपाही को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही की तैनाती फ़िलहाल कैमूर पुलिस बल में है। इससे पहले भी वह पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से रंगदारी वसूलने के मामले में जेल जा चुका है। जानकारी मिल रही है कि 5 दिन पहले ही यह सिपाही जेल से छूटा था और अब फिर से रंगदारी वसूलते गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही स्थानीय लोगो से लगातार शिकायत मिल रही थी की नवादा का रहने वाला सस्पेंडेड पुलिसकर्मी डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है। जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने रंगदारी वसूलने आए पुलिसकर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article