बिहार में अजब खेल – मरने के बाद भी व्यक्ति उठाता रहा राशन, मामला पहुंचा मानवाधिकार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहाँ पर जिन्दा आदमी को भले ही राशन मिले न मिले, लेकिन मृत आत्मा को राशन जिले के डीलरों द्वारा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जब उक्त मृत व्यक्ति के पुत्र ने डीलर से संपर्क स्थापित किया और अपने पिता के बारे में जानकारी लिया, तो डीलर ने बताया कि वे जिन्दा हैं और बराबर मेरे यहाँ आधार कार्ड लेकर आते हैं और अपना अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त करते है।

इस बात को सुनकर पुत्र की हालत काफी ख़राब है, क्योंकि जिस पिता का दाह संस्कार वह कर चुका है, उस पिता का फिर से जिन्दा हो जाना यमराज को कटघरे में खड़ा करता है। पूरा मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालिबाड़ी रोड, सुन्दर बाग के निवासी राहुल कुमार का है। राहुल कुमार का कहना है कि उनके पिता शंकर साह की मृत्यु 16 जुन 2023 को तथा उनकी माँ की मृत्यु 19 जुलाई 2023 को हो चुकी है। बावजूद इसके उनके पिताजी के नाम से राशन का उठाव बराबर हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने बताया कि मेरे पास राशन कार्ड नहीं है, सिर्फ राशन कार्ड का नंबर है, जिस नंबर से जानकारी लेने पर मुझे पता चला कि मेरे पिताजी के नाम से कोई फर्जीवाड़ा कर राशन का उठाव कर रहा है। साथ-ही-साथ यह राशन का उठाव अलग-अलग जगहों से हो रहा है। जब मैंने इन सभी डीलरों से संपर्क किया तो इन सभी के द्वारा मुझे बताया गया कि आपके पिताजी बराबर आधार कार्ड लेकर आते हैं और अपना अंगूठा लगाकर राशन लेकर चले जाते हैं.

इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित राहुल कुमार ने मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिका दायर की है। मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा नें बताया कि यह पूरा मामला काफी पेंचीदा है, जिसकी निष्पक्ष जाँच के लिए मानवाधिकार आयोग से शिकायत की गई है। उम्मीद है कि जल्द-से-जल्द मामले में ठोस व सकारात्मक कार्रवाई होगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article