आज का राशिफल 17 सितंबर 2021: कन्या वाले व्यापार में बरतें आज सावधानी, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आपकी दैनिक राशिफल रोज की जिंदगी और उसकी गतिविधियों का हिसाब किताब रखती है। सुबह की शुरुआत सभी को अपनी राशिफल पढ़कर करनी चाहिए। ताकि आपको पता चल सके कि आज का दिन कैसा होने वाला है। यदि आपको आपकी राशिफल पता होती तो आप उसी हिसाब से अपनी गतिविधियों को तय कर सकते।

मेष— व्यावसायिक सफलता मिलेगी। मनोबल बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनमुताबिक धन का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

वृष— आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मनोरंजन हेतु छोटी यात्रा पर जायेंगे। पुराने दोस्तों से मिलना होगा। व्यापार में नयी शुरुआत लाभदायक रहेगी। आज किसी को धन उधार ना दें। हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मिथुन— संतान को सफलता प्राप्त होगी। मन में सुखद अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। शुभ कार्य संपन्न होंगे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।

कर्क— व्यापार का विस्तार होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कठिनाईयां अधिक रहेंगी। किसी खास से मनमुटाव होगा। कार्य का दबाव अधिक रहेगा। मानसिक रूप से थकान रहेगी। यात्रा टालने का प्रयास करें।  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह— सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धन से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। फिजूलखर्ची करने से बचें। दापंत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या— बड़ी बहन से वाद—विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी पर सयमं रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। व्यापार में समाझदारी से कार्य लें। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला— समस्या का निवारण होगा। चिंता कम होगी। मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। पदोन्नित प्राप्त होगी। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी। सोच-समझ कर खर्च करें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक— दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आकस्मिक धन का लाभ होगा। निवेश करना फलदायक रहेगा। घर में मनोरंजक कार्यक्रम संपन्न होंगे। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य में मन लगेगा। कार्य की प्रंशसा होगी।

धनु— यात्रा पर जायेंगे। बिना किसी अवरोध कार्य में सफलता मिलेगी। मनपसंद खाने का आनंद लेंगे। खास मित्र से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नयी योजना फलदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर— कार्यक्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट प्राप्त होगा। अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत सफल होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर के बड़ों के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट—कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ— उच्च अधिकारी से प्रंशसा प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  पदोन्नति प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन के बारे में विचार करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।

मीन— सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खाने पर विशेष ध्यान रखें। बाहरी खाने से परहेज करें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। छात्रों को प्रयासों में सफलता मिलेगी। कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

Share This Article