आज का राशिफल 25 अगस्त 2021: मेष वालों को व्यापारिक कार्यों में हो सकती आर्थिक हानी, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। रोजाना सुबह आप अपने दिन के बारे में जानने के लिए राशिफल जरूर पढ़ें। क्योंकि यह आपकी हर रोज की जिंदगी को प्रभावित करता है। तो जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष। आज मेष वालों को व्यापारिक कार्यों में हो सकती है आर्थिक हानी। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

वृष । आज आप अपने एक नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि आज उसमें चोरी की आशंका बनी हुई है।

मिथुन। आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। जब आपको जरूरत होगी, तब आपके परिवार के सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे, जिससे आपका आत्म बल बढ़ेगा। आज उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करना है, नहीं तो वह कार्य भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है।

कर्क। ऊर्जावान भरा दिन रहेगा आपका। जिसके कारण आप अपने सभी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन व्यस्तता के चलते आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। माताजी से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।

सिंह। सामान्य जैसा दिन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। शाम का समय आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या। दिन उत्तम रहेगा, जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमे आपको सफलता मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

तुला। आज आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। कारण कुछ भी हो सकता। आप चाहकर भी अपने अधूरे कार्य को पूरा करने में असफल रहेंगे क्योंकि आज आपके ऊपर एक के बाद एक कार्य आता रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार की कलह के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन अपनी समस्याओं का हल मिलेगा। साथ ही व्यवसाय में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको फल दे पाएंगे।

वृश्चिक। मिलाजुला दिन रहेगा। व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। सामाजिक क्षेत्रों में भी आज आपकी साख फैलेगी, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। नए मित्र भी बन सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज कुछ तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मूड खराब हो सकता है। यदि ऐसा हो तो अपने साथी को मनाने की पूरी कोशिश करें।

धनु। आज विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ सूचना आ सकती है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ का योग है। उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मकर । सामान्य दिन रहेगा। आज आप उत्साह से भरपूर होंगे। यदि आज आप निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी देगा, इसलिए आज आप दिल खोलकर निवेश कर रहे हैं, तो आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा।

कुंभ। दिन फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी शान और शौकत पर खर्चा करते समय ध्यान देना होगा, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। रोजगार में कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मीन। सामान्य दिन रहने वाला है। पारिवारिक समस्या यदि कोई थी, तो वह आज किसी प्रयोजन की मदद से समाप्त होगी और परिवार के सदस्यों ने एकता नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको जितना परिश्रम करेंगे, उतना फल मिलने में समय लगेगा, लेकिन निराश ना हो।

Share This Article