News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में केंद्रीय ट्रेड यूनियन का जम कर प्रदर्शन, राजद कार्यकर्ता मवेशियों को लेकर पहुँचे विरोध में

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आज बिहार के राजधानी में केंद्रीय ट्रेड यूनियन का एक दिन का हड़ताल जारी हैं। लोग जम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय हड़ताल के दिन बिहार में विचित्र नजारा देखने को मिला। गुरुवार की सुबह पटना से सटे वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए मवेशियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पटना समेत पूरे राज्य में ट्रेड यूनियन की हड़ताल का व्यापक असर दिखने लगा है।

मवेशियों के साथ विरोध प्रदर्शन-

वैशाली जिले के भगवानपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ता एनएच 22 पर मवेशियों के साथ प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं सड़क पर आगजनी की और एनएच 22 को जाम कर दिया।

क्यों है बंद-

- Sponsored -

- Sponsored -

गौरतलब है कि ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज बुलाई गई इस देशव्‍यापी हड़ताल में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और राज्यों के कर्मचारी संगठन समेत संगठित और असंगठित क्षेत्र के संगठनों के शामिल हैं। पूरे देश में इस बंद को सफल बनाने के लिए श्रमिक और अन्‍य कर्मचारी संगठन लगातार तैयारी कर रहे थे। बिहार के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी श्रमिक संगठन हड़ताल पर हैं।
भारत बंद का मकसद किसान विरोधी सभी कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को वापस लेना है और मरनेगा समेत कई योजनाओं का विस्तार है।

किन राज्यों में दिख रहा है असर-

केरल में भारत बंद की वजह से बस सेवा प्रभावित हुई हैं। वहीं, कोच्चि में मार्केट बंद हैं। पश्चिम बंगाल में भी बंद का असर दिख रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने जादवपुर में ब्लॉक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया है।

ओडिशा में भी यूनियन ने सड़कों पर प्रदर्शन किया है।ओडिशा निर्मना श्रमिक महासंघ के सदस्य, ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स और ऑल उड़ीसा पेट्रोल और डीजल पंप वर्कर्स यूनियन के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेड यूनियनों ने केंद्र के नए श्रम कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.