पीपल के पत्तों में रतन टाटा की आकृति उकेर दी श्रद्धांजलि

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर उनकी निधन की खबर सुनकर भावुक हुए देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भी अपनी अनोखी कलाकृति से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 3 घंटो के कठीन मेहनत के बाद दुनिया की सबसे छोटी पीपल की पत्तों पर प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की बेमिसाल तस्वीर उकेर रिप रतन टाटा लिख कर उनके प्रति अपनी भाव प्रकट कर मौन धारण भी की। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि देश ने आज एक महान उद्योगपति और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय श्री रतन टाटा जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ना सिर्फ़ भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी अनगिनत बुलंदियों को छुआ है।

रतन टाटा एक दरियाद‍िली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे। लोगों ने मधुरेंद्र के इस श्रद्धांजलि का काफी सराहा ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article