NEWSPR डेस्क। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का पटना से गया जाने के क्रम में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। अंबेडकर चौक पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामचंद्र सिंह आभार यात्रा एवं कार्यकर्ता सम्पर्क कार्यक्रम के तहत पटना से गया जा रहे। वहीं जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर उनका जमकर स्वागत किया।
जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। वहीं शहर के स्टेशन के पास अरवल मोड़ अंबेडकर चौक सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ सुबह से ही उनके आगमन के इंतजार में खड़े थे। जैसे ही उनका काफिला पहुंचा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह पहली बार जिले से होकर गुजर रहे हैं। उनके आगमन पर जदयू नेताओ कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।।