News PR Live
आवाज जनता की

सिपाही में नौकरी लगते ही शादी से किया इंकार, लड़की ने दर्ज कराई FIR

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। रोहतास जिले के लड़के की सिपाही में नौकरी लगने के बाद कैमूर की लड़की से शादी ठीक होने के बाद भी इंकार कर दिया गया। जिसके बाद लड़की द्वारा लड़के के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। मामला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोशडिहरा गांव का है। लड़की कोशडिहरा गांव के जगदीश बिंद की पुत्री दुलारी कुमारी बताई जाती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

लडकी द्वारा भगवानपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया गया है कि उसकी शादी 2020 में रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के नईया गांव के हरिनारायण बिंद का पुत्र नंदलाल बिंद से हुई थी। शादी ठीक होने के बाद ₹50000 भी दिया गया था। इस बीच मेरे भाई के निधन हो गया। इसके बाद शादी को रोक दिया गया था। शादी ठीक हुआ था तो लड़के का नौकरी नहीं लगा था।

अब जब लड़के का सिपाही में नौकरी लग गया तो शादी से इनकार करने लगा है। शादी ठीक होने के बाद लड़का द्वारा बातचीत भी किया जाता था। इस मामले में लड़की द्वारा भगवानपुर थाने में लड़के के खिलाफ भगवानपुर थाने में झांसा में रखकर शादी नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि लड़की द्वारा लड़के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.