अनलॉक 6 इन बिहार: अनलॉक 6 को लेकर नए गाइडलाइंस जारी, धार्मिक आयोजन एवं सामूहिक समारोह से हटी पाबंदिया, जानिए क्या क्या खुला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में अनलॉक 6 को लेकर सीएमजी की बैठक खत्म हो गई है। इसके साथ ही अनलॉक 6 में सरकार ने धार्मिक स्थलों को भी खोलने का फैसला कर दिया है। सभी तरह के आयोजनों पर से भी प्रतिबंध हटाया गया है। बता दें कि आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। वहीं परीक्षाओं पर से भी रोक हटा दी गई है। सभी स्कूलों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोल दिया गया है। साथ ही धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद समेत गुरुदवारे भी खोल दिए गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।

पिछली CMG की मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि सभी दुकानों के स्टाफ के वैक्सीनेशन की जानकारी नजदीकी थाना को देनी होगी। शिक्षण संस्थानों के भी सभी कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी स्थानीय थाना को देनी है। गौरतलब है कि इससे पहले अनलॉक 5 में सिनेमा हॉल शाम सात बजे तक 50% क्षमता के साथ खोलने, सभी शॉपिंग मॉल शाम सात बजे तक एक दिन के अंतराल पर खोलने, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में अब पूरी क्षमता के साथ यात्रा कराने की छूट तो दे दी गई थी।

हालांकि, अनलॉक के पांचवें चरण में सरकार के तरफ से शादी-ब्याह और श्राद्ध में 50 लोगों को जाने की अनुमति दी गई थी वहीं अब सामूहिक समारोह पर से पाबंदी हटा दी गई है।

Share This Article