News PR Live
आवाज जनता की

कैंसर पीड़ित 4 साल के बच्चे का शव लेकर दिल्ली से लौट रहे थे बिहार, यूपी में हुआ एक्सिडेंट, परिवार के पांच लोगों की मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना दिल्ली से सड़क मार्ग से सासाराम लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गई। हादसा रविवार को उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मोची टोला के रहने वाले सलीम उर्फ बबलू अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे।

सलीम अपने 4 वर्षीय पुत्र के शव को एम्बुलेंस से लेकर सासाराम लौट रहे थे। इसी क्रम में अकबरपुर के निकट उनका वाहन एक डंपर से टकरा गया, जिससे परिवार के चार सदस्यों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में वाहन चालक की भी मौत हो गई। हालांकि वाहन पर सात लोग सवार थे। जिसमें दो अन्य की हालात नाजुक बताई जाती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

सासाराम निवासी सलीम के बेटे की मौत ब्लड कैंसर से हुई थी। 4 वर्षीय पुत्र का शव लेकर वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। सलीम के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में सलीम की पत्नी रूखसार परबीन, उसकी ममेरी बहन साहेना परबीन, साहेना के पति गुड्डू और सलीम की फुआ जमीला परबीन की मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को बच्चे का शव को लेकर पूरा परिवार वापस लौट रहा था। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस हाइवे में कंस्ट्रक्शन कार्य में लगा डंपर खड़ा था। जिससे तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस टक्कर में कार में सवार तीन महिलाओं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.