RJD विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, काफी संख्या में लोगों ने ग्रहण की पार्टी सदस्यता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर के रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड के गांव में डोर टू डोर जाकर रामगढ़ विधानसभा के राजद विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा लोगों को पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराया जा रहा है। बता दें इस भीषण गर्मी के बावजूद भी दिन की दुपहरी में राजद विधायक सुधाकर सिंह द्वारा दुर्गावती प्रखंड के मनोहरपुर और  अन्य गांव में पहुंचकर लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई गई। भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सुधाकर सिंह के द्वारा डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्या सुनते हुए राजद की सदस्यता दिलाई जा रही है।

वहीं अग्निपथ पर बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नियत दोनों खराब चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा लगातार देश के नागरिकों को तोड़ने की राजनीति की जा रही है। कभी जोड़ने की राजनीति नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि देश की आर्मी को भी अब बेचा जा रहा है इस स्थिति में देश में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सरकार को यह कानून वापस ले लेना चाहिए। ताकि समाज में शांति और आपसी सौहार्द्र कायम हो सके।

राजद के महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ देश को बेचने का काम कर रही हैं। अब सरकार नौजवानों के भविष्य को भी बेचने पर उतारू हो गई है देश के नौजवान आक्रोश में है सरकार को हर हाल में यह कानून वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने नौजवान साथियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग हमारे देश के भविष्य हैं और आपके साथ धोखा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया है।

इसलिए आप लोग भारतीय जनता पार्टी एवं उनसे संबंधित लोगों एवं संसाधनों को छती पहुंचाएं न की देश की संपत्ति को छती पहुंचाएं क्योंकि देश की संपत्ति हम सभी लोगों की संपत्ति है इसलिए देश की संपत्ति को नुकसान न करें । इस मौके पर सावठ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, बब्बन श्रीवास्तव, आरजू खान, सुरेंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सोनू यादव, पंकज दुबे, संजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article