News PR Live
आवाज जनता की

राजद कार्यालय में रजत जयंती: लालू यादव ने किया 6 टन के लालटेन का अनावरण, अब लालटेन कभी नहीं बुझेगी, तेजस्वी ने दागे मुख्यमंत्री पर सवाल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आज पटना स्थित राजद कार्यालय पर पार्टी अपनी रजत जयंती मना रही है। इस मौके पर राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने चुनाव चिन्ह 6 टन के लालटेन का अनावरण किया। आज पार्टी के लिए गर्व की बात हैं कि क्योंकि राजद के पूरे 25 साल पूरे हो गए हैं।

इस मौके पर लालू यादव के साथ छोटे बेटे तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं आज राजद के लिए खुशी भरा दिन है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पूरे देश और बिहार में तानाशाह का दौर चल रहा हैं। किसे भी छेत्र में अगर कोई सरकार के ख़िलाफ़ बोलता हैं तो उसे दबाया जाता है। बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र बन चुका हैं। बिहार के लोग शिक्षा , रोजगार के लिए पलायन कर बाहर जाते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

हमें गर्व हैं कि हमारे नेता शेर हैं किसी के सामने झुकने का काम नहीं किया, नहीं तो आज के नेता जिधर मलाई उधर ही चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार में पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं। आज सरकार 15 साल बेमिसाल मना रहीं हैं काहे का बेमिसाल हैं , इन्होंने तो बर्बाद कर दिया बिहार को।

नीतीश कुमार को कोई जानता था, कहा से यह आए हैं सबको पता है। विधानसभा के अंदर पूछे गए मेरे एक सवाल का जवाब नहीं दिया। बिहार में शराबबंदी पर नीतीश कुमार बिल्कुल फेल हैं। हमलोगों ने मिलकर लागू किया लेकिन आज नीतीश के नीति के वजह से बिहार में शराबबंदी फ़ेल हैं। नीतीश कुमार मेरे सिर्फ एक सवाल का जवाब दे दें जो कि उनके साथी केंद्र सरकार ने ही पूछा था कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार फिसड्डी क्यों साबित हुआ।

पटना से रमन राय की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.