RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में जांच के बाद आज दिल्ली AIIMS होंगे रवाना

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित IGIMS लाया गया। अस्पताल में उनकी आंखों की जांच, ईसीजी समेत कई मेडिकल टेस्ट किए गए। डॉक्टरों की निगरानी में करीब दो घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अब शनिवार को आगे के इलाज के लिए वे दिल्ली AIIMS जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के IGIMS में हुई जांच
शुक्रवार को लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी और सांसद मीसा भारती तथा बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ IGIMS पहुंचे। अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने उनकी आंखों की जांच की। इसके अलावा उनका ईसीजी भी किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक ऑब्जर्वेशन में रखा और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

मीसा भारती ने कहा….
मीसा भारती ने बताया कि फिलहाल लालू यादव की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि उनका नियमित इलाज दिल्ली AIIMS में चल रहा है, इसलिए शनिवार को उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।

मीसा भारती ने यह भी कहा कि कौटिल्य नगर इलाके में गंदगी अधिक होने की वजह से उनकी तबीयत प्रभावित हुई। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मुद्दे को उठाने पर लोग इसे सरकारी आवास से जोड़कर गलत अर्थ निकाल सकते हैं।

चक्कर आने की भी सामने आई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालू यादव को चक्कर आने की शिकायत के बाद IGIMS लाया गया था। हालांकि अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

पोस्ट ट्रांसप्लांट रूटीन चेकअप जारी
गौरतलब है कि लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहे हैं। करीब दो महीने पहले वह पोस्ट-ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर भी गए थे। इसके लिए उन्हें दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिली थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article