राजद विधायक के साले पर लगा युवती का अपहरण करके रेप करने का आरोप, रसूख का इस्तेमाल कर परिवार को दी जा रही जान से मारने की धमकी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां राजद के एक विधायक के पीए व उनके संबंधी पर एक लड़की के साथ प्यार के नाम पर गलत काम करने, उसे धोखा देना, अपहरण करके यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं लड़की वालों ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके केस को भी बंद करवाना चाहता। इसके साथ ही केस वापस लेने के लिए प्रेशर बना रहा और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा।

रेप और अपहरण का आरोप

इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि इन सब के बाद लड़की व उसके परिजनों पर अपने रसूख का इस्तेमाल कर झूठा केस दर्ज करवाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के अनुसार नदीम अहमद नामक व्यक्ति जो नरर्कटिया विधायक डॉ शमीम अहमद का चचेरा साला व उसका पी ए भी है उसपर ये आरोप लगा है।

लड़की का नाम हेना परवीन है। जो छौरादानो थाना क्षेत्र के खैरवा गांव की रहने वाली है। उसका ये आरोप है की विधायक के कथित पीए जिसका नाम नदीम आलम है। उसने पहले उसका अपहरण किया। फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये और जब उसका मन उससे भर गया तो सात दिन बाद उसने उसके घर भेज दिया और शादी से इंकार करने लगा।

जान से मारने की दी जा रही धमकी

जब पीड़ित लड़की और परिजनों ने इस मामले को लेकर थाना मे केस कर दिया। तो उसने अपने रसूख का फायदा उठकर उल्टा लड़की और उसके परिजनों पर केस दर्ज कर दिया। अब उसे ये धमकी दी जा रही है कि अगर शोर करोगे तो तुम्हें जान से मार देंगे। वहीं लड़की के भाई व उसकी मां ने मीडिया को पूरी कहानी बताते हुए कहा कि विधायक के पी ए ने पहले उसकी बहन का अपहरन किया। फिर उसे अपने साथ सात दिनों तक रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाया और उसके बाद उसे अपने घर लेकर आया।

जहाँ लड़के के परिजनों ने उसके साथ गलत किया और उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। फिर किसी तरह छौरादानों पुलिस ने उस लड़की को लड़के के घर से बरामद किया और लड़की को थाने लेकर आई और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया लेकिन लड़के को गिरफतार नही किया। उसके बाद लड़के द्वारा केस हटाने की धमकी दी गी और उसे उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

परिजनों पर झूठा केस दर्ज

उससे भी उसका जी नहीं भरा तो उसने उल्टे लड़की व लड़की के परिजनों पर झूठा केस दर्ज करवा दिया और शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष की अगर मानें तो उनके केस में न तो पुलिस कोई एक्शन ले रही है और न विधायक जी कोई एक्शन ले रहे हैं। वही लड़की के भाई व मां के अनुसार विधायक ने ये आश्वाशन दिया था की  लड़की की शादी उस लड़के से करवा दी जायेगी लेकिन बाद मे विधायक भी कोई एक्शन नही ले रहा।

मोतिहारी पुलिस का बयान

वही इस संबंध मे मोतिहारी पुलिस मुख्यालय डीएसपी व रक्सौल के प्रभारी डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि कौन किसका संबंधी है पुलिस को इससे कोई लेना देना नही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जो भी विधि सम्मत कार्रवाई है। वो हो रही है और लड़की का न्यायालय मे एक सौ चौसठ का बयान भी करवाया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Share This Article