बिहार: राजद युवा प्रखण्ड अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हथियार बन्द अपराधियों ने बुधवार की शाम सदर प्रखण्ड आरा के युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बिटेश्वर राय उर्फ पिंटू राय को गोली मार दी। घटना आरा स्थित गोढना रोड की है। बताया जा रहा है कि बिटेश्वर राय अपने गांव जमीरा से गोढना रोड स्थित अपने डेरा पर आ रहे थे। उसी समय बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने धरहरा छलका के पास पीछे से 6 गोली मार दिया और फरार हो गये। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

वहीं मौके पर उपस्थित लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए डॉक्टर निजी क्लिनिक पर लाया गया जहां जख्मी का इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्ट्या मामला चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। जानकार के अनुसार जख्मी अपने पंचायत से पिछले पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी कुमारी कबिता देवी को चुनाव लड़ाया था। जो दूसरे स्थान पर थी। परिजनों का कहना है की पंचायत चुनाव के गिनती के दिन शाम में ही इनके गांव जमीरा में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें बिटेश्वर यादव तो बच गऐ लेकिन इनके समर्थकों को गोली लगी थी। जिसमें नामजद मामला भी दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन बाद में समझौता भी हो गया था। घटना को अंजाम किसने दिया क्यो दिया। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article