रालोसपा ने किया कमेटी का गठन, महागठबंधन में बात करने के लिए होंगे अधिकृत

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्क
पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अगले बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर महागठबंधन में शामिल दलों से बात करने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गयी कि इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुदेव चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

Share This Article