मसूर की फसल काटने जा रही महिलाओं के लिए काल बनकर आई बाइक, दर्जनों महिलाओं को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के कैमूर मेम भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक ने दर्जनों महिला को रौंद डाला। जिस दौरान तीन महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई महिला बुरी तरह से घायल हो गई जिनको इलाज के लिए पास के पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सभी महिलाएं मसूर की फसल काटने जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र स्थित हाटा-महदाइच पर यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतक महिलाओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। दर्जनों महिलाएं मसूर की फसल काटने के लिए चांद थाना क्षेत्र स्थित नीबी गांव जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से काल बनकर आई मोटरसाइकिल उनको रौंद गई। हालांकि बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाना ले गई। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को न्याय का आश्वाशन भी दिया। बता दें कि मृतक महिलाओं में चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी चिरकुट राम की 54 वर्षीय पत्नी भागीरथी देवी, चांद थाना क्षेत्र के इचावं गांव निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी और एक अन्य महिला शामिल हैं।

Share This Article