पटना में चाकू की नोक पर लूट: ऑटो लिफ्टर गैंग सक्रिय!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: राजधानी में अपराधियों ने चाकू दिखाकर एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया है। सिवान से पटना आए शैलेन्द्र कुमार नामक युवक को ऑटो में बैठाकर अपराधियों ने लूट लिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन इलाके की है।

अपराधियों ने शैलेन्द्र से 22 हजार रुपये का मोबाइल और 2 हजार रुपये नगद लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article