News PR Live
आवाज जनता की

सीवान में ग्रामीण बैंक मैनेजर से लूट, चाकू मारकर अपराधियों ने 2 लाख रुपए और बोलेरो लूटे

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सीवान में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने चाकू मारकर बैंक मैनेजर से 2 लाख रुपए समेत बोलेरो गाड़ी लूट लिया। घटना जीवी नगर थाना क्षेत्र के हरदोबाडा गांव के पास की है। घायल बैंक मैनेजर की पहचान संजय कुमार पासवान के रूप में हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि संजय कुमार पासवान माधवपुर में उत्तर ग्रामीण बैंक के मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत है। जो किसी काम से जीबी नगर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने संजय कुमार पासवान और उनके ड्राइवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर रुपए और बोलेरो लेकर फरार हो गए। फिलहाल स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

सीवान से आशीष कुमार रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.