सीतामढ़ी में एक साथ कई घरों में लूट, 30 डकैत ने मिलकर की वारदात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। इन दिनों भारत और नेपाल सीमा के पास लगातार डकैती की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। एक बार फिर 48 घंटे के अंदर दूसरी डकैती हुई है। भारत नेपाल सीमा के कन्हौली थाना क्षेत्र में तीन घरों में एक साथ डकैतों ने धावा बोला दिया। जेवरात, नकदी समेत लाखों की संपत्ति लूकर चलते बने। 25 से 30 की संख्या में डकैत यहां पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद कप्तान हर किशोर राय और एसडीपीओ सदर रमाकांत उपाध्याय समेत आसपास के विभिन्न थानों की पुलिस पहुंच गई। एसपी के अनुसार, छानबीन की जा रही है। खोजी कुत्ते भी बुला लिए गए हैं। डकैतों का सुराग ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि बुधवार रात बॉर्डर इलाके में ही मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड नंबर 1 में सीमेंट व्यवसाई के घर डाका पड़ा था। पांच लाख कैश और करीब 30 लाख से अधिक मूल्य के आभूषण तथा अन्य समान लूट ले गए थे।
वहीं मोतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुरुगन गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशो ने फिनो बैंक के सीएसपी संचालक सुनील कुमार साह को लूटने का प्रयास किया था। ग्रामीणों के पहुंचने से बदमाश हवाई फायरिंग करके भाग निकलें। इससे सीएसपी संचालक का करीब 25 हजार रुपया लूटने से बच गया।

Share This Article