Rohtas : शादी के दो महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; ससुराल पक्ष फरार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी दीपक राम की लगभग 20 वर्षीय पत्नी राधा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने और शव को जल्दबाजी में जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मायके पक्ष का आरोप- दहेज के लिए की गई हत्या
मृतका के पिता धनजी राम, निवासी सोहगी गांव (नासरीगंज थाना क्षेत्र), ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 14 मई को शिवपुर गांव निवासी दीपक राम से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कथित रूप से 50 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। उनका आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।
विदाई के लिए पहुंचे पिता, शाम तक बंद मिले सभी फोन
परिजनों के अनुसार, बुधवार को धनजी राम अपनी बेटी की विदाई के लिए शिवपुर गांव पहुंचे थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने सावन के बाद विदाई की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। शाम को जब उन्होंने बेटी से बात करने की कोशिश की तो उसका और ससुराल पक्ष के लोगों का मोबाइल फोन बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर वे दोबारा शिवपुर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव जलाया जा रहा था। उन्हें देखते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए।
पुलिस का क्या कहना है?
डेहरी मुफस्सिल थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शिवपुर गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद शव जलाए जाने की सूचना मिली थी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मृतका के परिजनों की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । रोहतास से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article