आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य अभियुक्त भाई अजय और विजय सिंह गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एसडीपीओ अरेराज के नेतृत्व में सुगौली थाना क्षेत्र से कांड के मुख्य अभियुक्त अजय सिंह और विजय सिंह दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के पास से छह जिंदा कारतूस व एक पिस्टल भी बरामद किया है। बता दें कि हरसिद्धि में 24 सितंबर को आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या हुई थी। जिसमें एसपी नवीन चंद्र झा ने मीडिया को संबोधित किया।

बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता के हत्या के बाद कई सफेदपोशों का नाम सामने आया था। वहीं उनकी हत्या के बाद कई दिनों तक बंद रहा था हरसिद्धि बाजार। जिस दौरान पुलिस और पब्लिक में जमकर झड़प भी हुई थी। दो दिन पहले भी विपिन के परिजन व समर्थक इन्हीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रोड शो, जाम और हंगामा किया था।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article