पटना सिटी में हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ को किया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना सिटी में हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने शव को रखकर अशोक राजपथ को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन वहां पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई। लेकिन लोग सुनने को तैयार  नहीं थे।

बता दें कि खाजेकलां थाना क्षेत्र के पादरी की हवेली के पास बुधवार की देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर अमन नामक युवक की हत्या कर दी थी। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर बवाल काटा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Share This Article