छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि, जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती है। आज के दिन ही उनका जन्म हुआ था। वहीं जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज का जन्म 14 मई 1657 में हुआ था।

छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद उनके पुत्र संभाजी भोसले ने मराठा साम्राज्य के कार्यभार को स्वीकार किया और मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक बने। संभाजी राजे का व्यक्तित्व असामान्य था, उनमें अटूट साहस, अद्वितीय कौशल, असाधारण बहादुरी देखने को मिलती थी। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था और वो समाजशास्त्र, राजनीति व अर्थशास्त्र में निपुण थे।

कहा जाता है कि महज 32 साल की उम्र में औरंगजेब ने संभाजी महाराज की हत्या कर दी थी। हालांकि कहा जाता है कि उन्होंने 150 से भी ज्यादा युद्ध लड़ा था।

Share This Article