बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती आज: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर नमन करते हुए जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भोला पासवान को नमन करते हुए कहा कि वह बिहार के गौरव हैं और वह हमेशा अमर रहेंगे। उनका योगदान बिहारवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने सराहनीय कार्य किया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन।

बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी भोला प्रसाद शास्त्री तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें तीन बार अपने नेता के रूप में चयन किया था। स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. भोला प्रसाद शास्त्री की जयंती हर बार मनाई जाती है। आज उनकी 108वी जयंती है। उनका जन्म पूर्णिया में 21 सितंबर 1914 को बैरगाछी में हुआ था। इंदिरा गाँधी ने इन्हें तीन दफा बिहार का मुख्यमंत्री और एक या दो बार केंद्र में मंत्री बनाया।

भोला प्रसाद शास्त्री की अपनी कोई संतान नहीं थी। विवाह के बाद वह अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। देशवासी उन्हें एक ईमानदार और ऊंचे कद वाले राजनेता के रूप में याद करते हैं। वह देश के अमर स्वतंत्रता सेनानी, बिहार सादगीपसंद, ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं 1984 में पटना में ही उनका निधन हो गया था।

Share This Article