पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के CMD संजीव श्रीवास्तव ने संपादक अंशु झा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- जीवन में मिलती रहें नई सफलताएं

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :पटना: जन्मदिन किसी भी व्यक्ति के जीवन का खास और यादगार पल होता है। ऐसे ही खुशनुमा माहौल में NEWS PR के संपादक अंशु झा का जन्मदिन कार्यालय में पूरे उत्साह, उमंग और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन और NEWS PR के CMD संजीव श्रीवास्तव ने अंशु झा को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव ने अंशु झा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन जीवन में नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उपलब्धियों की शुरुआत का अवसर होता है। उन्होंने अंशु झा के स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह अपनी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान NEWS PR के सभी कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यालय के सभी कर्मियों ने एकजुट होकर संपादक अंशु झा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ इस खुशी के पल को यादगार बनाया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और अंशु झा के बेहतर भविष्य की कामना की।
पूरे कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। हंसी-मजाक, शुभकामनाओं और आत्मीयता के बीच जन्मदिन का यह समारोह यादगार बन गया।यह आयोजन न केवल जन्मदिन का जश्न था, बल्कि NEWS PR परिवार के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता की खूबसूरत मिसाल भी बना।

Share This Article