महाशिवरात्रि पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

संजीव श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह पर्व हमें सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से समाज में शांति, भाईचारा और विकास बना रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने आगे कहा कि पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन हमेशा समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि को श्रद्धा, भक्ति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की।

Share This Article