News PR Live
आवाज जनता की

सपना चौधरी के नए गाने ने मचाया बवाल, हाल ही में हुआ नया गाना ‘कत्ल’ रिलीज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सपना चौधरी ने माँ बनने के बाद से ही अपनी जबरदस्त वापसी कर ली है। हाल ही में सपना का नया गाना ‘कत्ल करेगी रे’ रिलीज हुआ है। वीडियो के आउट होते ही इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। अब इस वीडियो की एक झलक को सपना चौधरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उनका वेस्टर्न अंदाज हर किसी को घायल करने में कामयाब रहा है।

वीडियो को शेयर कर सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा है,’वीडियो को अंत तक देखें। मेरा नया गाना ‘कत्ल’ रिलीज हो चुका है। सपना चौधरी के फैंस उनकी इस पोस्ट के बाद एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। 23 घंटे पहले किए गए सपना के पोस्ट को अबतक 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं फैंस कमेंट कर उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

READ ALSO : भाजपा सांसद के पिता का किसानों के लिए छलका दर्द, मोदी सरकार से की अपील

- Sponsored -

- Sponsored -

सपना चौधरी के कत्ल म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर सोनोटेक म्यूजिक पर अपलोड किया गया है। इस गाने को मोहित शर्मा ने गाया है और म्यूजिक एल्बम में मोहित ने ही सपना के साथ परफॉर्म भी किया है। वहीं इसकी लिरिक्स को सुमित बालम्बिया ने लिखा है।

म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी अपनी हॉट अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आ रही हैं। वेस्टर्न आउटफिट में सपना अपने कातिलाना अंदाज से हर किसी को घायल कर रही हैं। सपना के लटके झटके और डांस मूव्स भी काफी जोरदार हैं। यूट्यूब पर ये गाना अबतक 2.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं 52 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

WATCH ALSO : https://youtu.be/1EWnab8QmVY

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.