सरपंच पति की हैरान करने वाली रासलीला, प्यार-हवस और धोखे की कहानी, पीड़ित महिला ने सरेआम किया खुलासा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर के चर्चित सरपंच पति की रासलीला की कहानी सामने आई है। ये वही हैं जिन पर कुछ रोज पहले अटैक हुआ था। हमले की वजह से ये पहले से ही सुर्खियों में थे। अब एक महिला के साथ लव, सेक्स और धोखा करने का आरोप लगा है। यह आरोप खुद महिला ने सोशल मीडिया पर आकर लगाया है।

बता दें कि दिनेश पर एक महिला ने शादी का वादा कर यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। यह आरोप लगाने वाली महिला का नाम पिंकी है। पिंकी ने दोनों के साथ के कई फोटो-वीडियो भी सार्वजनिक किए हैं। इनमें दोनों एक साथ काफी खुशहाल और पति-पत्नी की तरह व्यवहार करते दिख रहे हैं। महिला ने रो-रोक कर अपनी कहानी सुनायी, उसका कहना है कि सरपंच पति ने मेरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। इसके साथ ही यह भी कहा कि ये सरपंच पति रंगीला और धोखेबाज ही नहीं बल्कि फ्रॉड भी है। उसने बॉडीगार्ड लेने के लिए खुद पर गोली चलवा ली। पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला सरपंच खुद उसे अपने पति से मिलवाती थी। महिला सरपंच के सामने ही उसका पति प्रेमिका से बंद कमरे में मिलता था। यह मामला बेहद ही सनसनीखेज है।

वहीं इस पूरे मामले को गलत बताते हुए सरपंच पति ने कहा कि यह सब झूठ है। तस्वीरें और वीडियो एडिट किए हुए हैं। महिला से थोड़ी बहुत जान पहचान थी। अब वह ये सब करके ब्लैकमेल कर रही। मैं खुद जिंदगी और मौत से लड़ रहा।

दिनेश पांडेय जगदीशपुर प्रखंड हरदिया पंचायत की सरपंच जूली पांडेय के पति हैं। पिंकी भी इसी पंचायत के खंडाहा टोला की रहने वाली है। उसका कहना है कि दो साल पहले पति के देहांत के बाद वो जमीन बंटवारे के मामले को लेकर सरपंच के पास गई थी। तब दिनेश से पहली बार मुलाकात हुई। बाद में वो कमाने के लिए हरिद्वार चली गई, तब दिनेश ने कॉल कर कहा कि आप मुझे बिना बताए क्यों चली गई? फिर उसने अपने प्यार का इजहार किया और दोनों एक साथ पति पत्नी की तरह रहने लगे। पिंकी ने जो तस्वीरें जारी किए हैं उसमें भी दोनों को साथ देखा जा सकता है।

वहीं पिंकी ने पूरा मामला बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि मुझे पहले भी पता था कि इसका कैरेक्टर ठीक नहीं। फिर भी मैंने उसका साथ दिया। मैंने हरिद्वार में पार्लर में काम कर इसके जरूरत का सामान देती थी। जमीन बेचा, इसको पैसे दिए। बावजूद मेरे साथ धोखा हुआ है। मुझे इंसाफ चाहिए ताकि कोई और पिंकी इसके हवस का शिकार न बने। वहीं हमले वाली बात पर कहा कि इसने खुद ही अपने आप पर हमला करवाया है ताकि इसको गार्ड और गन मिल जाए।

Share This Article