सासाराम में जर्जर मकान पर गिरा पेड़, 4 महिलाएं समेत 1 बच्ची घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सासाराम के करपुरवा गांव में एक पुराने जर्जर मकान के गिरने की खबर आई है। जर्जर मकान गिरने से 5 लोग घायल हो गए हैं। चोटिल हुए 5 लोगों में 4 महिला और एक बच्ची शामिल है। हादसे के तुरंत बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा। डॉक्टर का कहना है कि सबकी स्थिती अभी सामान्य है।

बता दें कि बारिश के कारण घर के बगल में एक पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गई और यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे में 5 लोगों को हल्की चोटें ही आई है। घर में मौजूद 4 महिलाएं सहित 1 बच्चे को चोटे आई है। सभी घायलों को इलाज पास के सदर अस्पताल में चल रहा।

मकान पहले से ही जर्जर स्थिती में था। वहीं तेज आंधी तूफान और लगातार हुए बारिश के कारण पेड़ उस मकान पर गिर गया। इस हादसे में घायल हुए लोगों का नाम सुमन देवी, सुमित्रा देवी, अंजनी कुमारी, सृष्टि तथा प्रेमचंद्र राम है।

Share This Article